उत्तराखण्ड
लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ यात्रा फिर बाधित।

संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में वर्षा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम जारी। केदारनाथ यात्रा फिर बाधित। सुबह 11 बजे बाद सोनप्रयाग व अन्य पड़ावों पर राेके पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री। इससे पहले सुबह लगभग नौ हजार तीर्थ यात्रियों को किया गया केदारनाथ धाम के लिए रवाना। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए सीमित संख्या में तीर्थ यात्री भेजे जा रहे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में भी वर्षा हो रही है। बावजूद इसके तीर्थ यात्रियों में धामों तक पहुंचने के लिए जबरदस्त उत्साह है। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी चोटियों में हिमपात। पहाड़ी से मलबा गिरना देखते हुए टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर सुबह यातायात सुचारु हो गया।

