आपदा
यमुनोत्री धाम मार्ग के स्यानाचट्टी में बनी झील,डूबे घर।

संवादसूत्र देहरादून/बड़कोट: यमुनोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव स्यानाचट्टी यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने से बनी कृत्रिम झील में हुआ जलमग्न। यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से लेकर पुलिस चौकी व राजकीय इंटर कालेज का भवन जलमग्न हो गया है। गुरुवार को अचानक कुपड़ा गाड के उफान पर आने से आए मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हुआ और झील बनना शुरु हआ। आनन-फानन में यहां पुलिस ने सभी होटल, होमस्टे, दुकानों आदि को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा हैं।

