उत्तराखण्ड
अब की बार साठ पार: उनियाल।
संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: राज्य में 2022 के चुनावी महासंग्राम की सरगर्मीयां जोरो पर हैं चुनाव होने मे लगभग तीन माह का ही समय शेष बचा है लेकिन रुद्रप्रयाग भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल रात दिन एक कर पार्टी को मजबूत करने के लिए गाँव गाँव भ्रमण कर रहे हैं। इसी कडी में शुक्रवार को वयोंजा घाटी के कंडारा,ऊच्छाढुंगी, आशों,जयकंडी,जाबरी कणसील बांसवाडा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।
जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने भ्रमण के दौरान लोगो को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां बतायी साथ ही उन्होने कहा 21 वीं सदी मे माननीय मोदी जी के नेतृत्व मे विकास यात्रा का स्वर्णिम युग चल रहा है भारत सुपर पावर बनने के शिखर पर है इस लिए इस सदी को हिन्दुत्व की सदी भी कहा जायेगा उनियाल ने कहा जिस कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को मिटाने और अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण न हो सके बीस बीस वकील की अदालत मे फोज खडी कर दी थी उनकी अध्यक्ष आज लोगो को टीका चन्दन लगाने का आडम्बर कर एक नाटकीय रूप धारण कर जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही हैं हिन्दूस्तान की जनता इनकी कथनी और करनी को भली भाँति समझ चुकी है अब इनके बहकावे आने वाली नही है उनियाल ने एक बहुत ही मार्मिक बात कही इस ब्रहमांड मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दो ही दुश्मन थे एक रावण दूसरा कांग्रेस अपने किये पापो और कृत्यों की सजा जनता इनको दे रही है और आगे भी देती रहेगी। अब ये गंगा मे कितनी भी डुबकी लगा दें इनके पाप धुलने वाले नहीं है कहीं ये अपने पापो को धोने के चक्कर मे हमारी इस अविरल निर्मल खलखल बहती मां गंगा को मेली न कर दें।
   उन्होने कहा जनता ने पीएम मोदी के नाम और काम पर विश्वास कर लोकसभा व विधानसभा में पार्टी को एकतरफा विजयी दिलाई।
उनियाल ने अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों मे हर कार्यकर्ता को उसी धैय और निष्ठा से लगना है जिसके लिए हरेक कार्यकर्ता जाना जाता है लक्ष्य प्राप्ति तक हम चुप बैठने वाले नही है। सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस काम मे हम सभी लोग लगे हैं उन्होने कहा कार्यकर्ताओ की बदौलत ही आज हम विश्व के नम्बर एक संगठन मे सुमार हैं हर एक कार्यकर्ता ने निस्वार्थ भाव से अपने परिश्रम और मेहनत पसीने से सींच कर सगंठन को आगे बढाने मे अपना योगदान दिया है। उनियाल ने कहा कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का बोध कर संगठन राष्ट्र निर्माण, विकास के लिए कार्य करने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा सभी से संवाद बनाये रखे संवादहीनता से अटकलों का भाव रहता है संवाद बनाने रखने से सहजता और निराकरण का भाव आता है संगठन सर्वोपरि ये ही यथार्थ और संगठनात्मक होने का सार भी है। उनियाल ने बीते दिनो तीन दिन की बारिश से उत्तराखंड मे जो जनहानि और नुकसान हुआ त्वरित एक्शन लेकर पीड़ितो की जो मदद सहयता की गई उसके लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी जी तथा प्रदेश संगठन का आभार प्रकट किया।
 
 



 
									 
																							 
									 
																							 
									 
																							 
									 
																							 
									 
																							


 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						