Connect with us

शर्मनाक:अस्पताल में भर्ती बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

शर्मनाक:अस्पताल में भर्ती बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर मेडिकल कालेज के श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपित खुद को चिकित्सक बताकर चेकअप के बहाने बच्ची को वार्ड के समीप बने शौचालय में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने किसी तरह खुद को आरोपित के चंगुल से छुड़ाकर शोर मचाया तो वह भाग निकला। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पांच महीने पहले भी छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा गया था। उसे पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना ने अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]