Connect with us

आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों व विकासखंडों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

उत्तराखण्ड

आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों व विकासखंडों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।


संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों एवं विकासखंडों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities” पुस्तक का विमोचन भी किया।

आकांक्षी जनपद एवं ब्लॉक कार्यक्रम में उत्तराखंड की उपलब्धि

नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत तय मानकों की पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों को पुरस्कृत किया गया।
वहीं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करने पर गदरपुर, मोरी एवं स्याल्दे विकासखंडों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री : सामाजिक क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व सुधार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, आधारभूत ढांचा, सामाजिक विकास एवं वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि नीति आयोग की रैंकिंग में हरिद्वार जनपद को वर्ष 2022 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं विकासखंडों की श्रेणी में गदरपुर, मोरी और स्याल्दे ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समग्र विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का समग्र विकास हो रहा है। राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

निवेश, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ₹3.56 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन हुए, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो चुकी है।
राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम को सरल बनाकर उद्योगों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को आसान किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक जनपद, दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, होम स्टे, वेड इन उत्तराखंड एवं सौर स्वरोजगार योजना जैसी योजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को सशक्त कर रही हैं।

राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश अचीवर्स श्रेणी में रहा है तथा बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है।
पर्यटन क्षेत्र में भी बेस्ट वाइल्डलाइफ और बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन जैसे राष्ट्रीय पुरस्कारों ने देवभूमि की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया है।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी, डायरेक्टर डॉ. मनोज पंत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]