उत्तराखण्ड
एम्स की डॉक्टर समेत दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

संवादसूत्र देहरादून: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में सुनाई दे रही है। उत्तराखंड में भी दो ऐसे मरीजों में कोराेना वायरस की पुष्टि हुई है, जो बाहर से आए थे। इसमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लाैटी थी। महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लाैटी है।
बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आई है दोनों महिलाएं।कोरोना पॉजिटिव दोनों महिलाओं में एक एम्स ऋषिकेश में है डॉक्टर,दूसरी महिला धार्मिक प्रवचन सुनने आई है ऋषिकेश। दोनों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर जांच कराई गई।गुजरात से आई महिला पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित,उन्हें एम्स में एडमिट किया गया है।
इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों में इस तरह के लक्षण मिलने पर उनकी आवश्यक रूप से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

