Connect with us

कोविड कर्फ्यू के गाइड लाइन हुआ जारी। ज्यादा ढील इस बार के कर्फ्यू में।

आलेख

कोविड कर्फ्यू के गाइड लाइन हुआ जारी। ज्यादा ढील इस बार के कर्फ्यू में।

संवादसूत्र देहरादून : राज्य में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ज्यादा ढील दे दी है। प्रदेश सरकार अधिक ढील के साथ कोविड कर्फ्यू को जारी रखेगी। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में 22 जून सुबह छह बजे से 29 जून सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। राज्य में प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी।
शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी दुकानें
बताया कि अब हफ्ते में पांच दिन दुकानें खुलेंगी। केवल शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि व्यापारी वर्ग भी पूरे सप्ताह बाजार खोलने की मांग कर रहा था। वहीं नगरीय क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था की जाएगी। 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए खोल दी जाएगी चारधाम यात्रा
वहीं तीन जिलों के लिए चारधाम यात्रा भी शुरू की जाएगी। एक जुलाई से केवल तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी। 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी जाएगी। चारधाम यात्रा के तहत एक जुलाई से बदरीनाथ धाम की यात्रा जनपद चमोली, केदारनाथ की यात्रा जनपद रुद्रप्रयाग और गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा उत्तरकाशी जनपद के लोगों के खुलेगी। चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर, रेपिड टेस्ट और एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी
शनिवार को कोविड कर्फ्यू को लेकर गठित समिति की बैठक हुई थी। बैठक में समिति ने कोरोना की संक्रमण दर, जिलाधिकारियों से प्राप्त सुझाव और राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया था। रविवार को इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी। दफ्तरों में कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति को अनुमति
अब होटल और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जाएंगे। होटल और रेस्टोरेंट रात दस बजे तक खोले जाएंगे। अभी होटलों व रेस्टोरेंट को केवल होम डिलीवरी के लिए किचन संचालित करने की ही अनुमति थी। इनमें लोगों का आना-जाना नहीं हो रहा है।
इसी तरह सरकारी और निजी दफ्तरों में कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति को अनुमति दी गई है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in आलेख

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]