Connect with us

देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के रेड अलर्ट पर डीएम का आदेश।

उत्तराखण्ड

देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के रेड अलर्ट पर डीएम का आदेश।

संवादसूत्र देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा देहरादून में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12वीं तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

आईएमडी और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के अनुसार शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा, तेज बौछारें और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। आपदा प्रबंधन की सभी टीमें भी हाई अलर्ट पर रखी गई हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]