Connect with us

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 8 से 20 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान।

उत्तराखण्ड

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 8 से 20 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान।

संवादसूत्र देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्री-एसआईआर और एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और पात्र मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार करेंगे।

इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। चिन्हित पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने में सहायता की जाएगी। बीएलओ मौजूदा मतदाता सूची का एसआईआर से पहले की सूची से मिलान भी करेंगे। इस दौरान ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पूर्व की सूची में था, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में नहीं है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। बीएलओ द्वारा तैयार की गई सूची संबंधित राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान की जा सके।

उन्होंने कहा कि घर-घर सत्यापन के दौरान उन युवाओं के भी फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे, जो 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और मतदाता बनने के लिए पात्र हैं। अभियान के अंतिम चरण में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने का एक और अवसर मिल सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास भी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]