उत्तराखण्ड
गैरसैंण पहुंचने से पहले धामी का रुद्रप्रयाग-चमोली में जोरदार स्वागत।


संवादसूत्र देहरादून: विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
रुद्रप्रयाग जनपद में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, चमोली जनपद में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके स्नेह एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उन्हें प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।



