Connect with us

IFFI-2026 में उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने बताया देश में सर्वश्रेष्ठ।

उत्तराखण्ड

IFFI-2026 में उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने बताया देश में सर्वश्रेष्ठ।

संवादसूत्र देहरादून/गोवा: गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के तहत WAVES Film Bazaar-2026 में उत्तराखंड पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश-विदेश के फिल्मकार, निर्माता, निर्देशक और फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि पवेलियन में पहुंचकर उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं और राज्य की फिल्म नीति में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने शनिवार को उत्तराखंड पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना करते हुए इसे देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतरीन बताया। उन्होंने प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य और फिल्म शूटिंग के लिए उपलब्ध आकर्षक लोकेशंस की भी प्रशंसा की। साथ ही फिल्मकारों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के प्रयासों को सराहनीय बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 को WAVES Film Bazaar-2026 में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पवेलियन में पहुंच रहे फिल्मकार राज्य की फिल्म नीति के प्रावधानों, शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उत्तराखंड के प्राकृतिक शूटिंग स्थलों और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण को लेकर भी फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का शुभारंभ गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, समारोह निदेशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री साई पल्लवी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने कहा कि IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रदेश के लिए उत्साहजनक है। देशी-विदेशी फिल्मकारों की बढ़ती रुचि से राज्य में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को नए आयाम मिलेंगे। परिषद का उद्देश्य उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा फिल्म पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस. चौहान और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]