Connect with us

2027 में सीएम पद की दौड़ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- पहले 45 सीटें जीतना लक्ष्य।

उत्तराखण्ड

2027 में सीएम पद की दौड़ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- पहले 45 सीटें जीतना लक्ष्य।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का लक्ष्य विधानसभा चुनाव में 45 सीटों का आंकड़ा पार करना है। कांग्रेस को पहले 45 विधायक जिताने पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी करेंगे।

हरीश रावत ने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं के अनुसार उन्हें सरकार और संगठन, दोनों में जिम्मेदारियां दी हैं। इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। वह पहले भी इन पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “अब हमेशा एक ही सिक्का थोड़ी चलेगा। हमारे पास और भी योग्य लोग हैं।”

रावत के इस बयान को कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के किसी एक दावेदार पर चर्चा करने के बजाय पार्टी को अधिक से अधिक सीटें जीतने पर ध्यान देना चाहिए। चुनाव के बाद निर्वाचित विधायकों और पार्टी नेतृत्व की राय के आधार पर ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]