Connect with us

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, प्रवासियों से होगा संवाद।

उत्तराखण्ड

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, प्रवासियों से होगा संवाद।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासी उत्तराखण्डियों की भागीदारी बढ़ाने और उनके अनुभवों व सुझावों का लाभ लेने के उद्देश्य से 13 नवंबर को तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक हुई।

बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन, व्यापक प्रचार-प्रसार और देश-विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप, युवा-केंद्रित और नवाचारपूर्ण स्वरूप में आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन को विशिष्ट पहचान मिल सके।

प्रमुख सचिव ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों को चिह्नित कर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाए। सम्मेलन के माध्यम से प्रवासियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया जाए, जिससे राज्य के विकास में उनके अनुभवों, सुझावों और योगदान का लाभ लिया जा सके।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा अंतिम रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों की प्रगति से संबंधित अपडेट तीन से चार दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा।

प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

प्रमुख सचिव ने सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया, विज्ञापन, होर्डिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आमंत्रित किए जाने वाले अतिथियों को चिह्नित करने के साथ उनके आवागमन, परिवहन, वाहनों, ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने उद्घाटन सत्र, विभिन्न विषयगत सत्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पहुंच मार्गों को व्यवस्थित रखने और परिवहन व्यवस्था सुचारु बनाने पर भी जोर दिया।

विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्में होंगी प्रदर्शित

सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार के विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रवासी उत्तराखण्डियों को प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में संचालित पहलों की जानकारी दी जाएगी।

प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक पत्राचार करते हुए आपसी समन्वय से तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, विनोद कुमार सुमन, सी. रविशंकर, राजेंद्र कुमार, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चन्द्र नौटियाल, उपनिदेशक सूचना बद्री चंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]