Connect with us

मंदिरों का होगा कायाकल्प, गांवों में सुधरेंगी सड़कें।

उत्तराखण्ड

मंदिरों का होगा कायाकल्प, गांवों में सुधरेंगी सड़कें।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 17.38 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत कार्यों में मंदिरों और मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, सड़कों का सुधारीकरण, सीसी मार्ग, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सिंचाई गूल और सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला में मुख्य मार्गों पर सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए 55.16 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आर्यनगर वार्ड में आंतरिक सड़कों, नालियों और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 56.76 लाख रुपये तथा गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में गणेशपुर से रमपुरकाजी तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 2.42 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला तक सड़क निर्माण के लिए 98.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के तहत पिथौरागढ़ के रसैपाटा स्थित पौराणिक भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रुपये, रुद्रप्रयाग के चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 49.94 लाख रुपये, चम्पावत के ढकना बडोला में ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के लिए 1.09 करोड़ रुपये और चमोली के कर्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 99.71 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी एक करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड स्थित फिताड़ी गांव में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.07 करोड़ रुपये तथा देहरादून के कारगी चौक में जाट भवन निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि स्वीकृत की गई है। ऊधमसिंह नगर के पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार के लिए 4.22 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा पिथौरागढ़ में थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग के उच्चीकरण के लिए 1.11 करोड़ रुपये तथा चम्पावत में मंच-लेठी-बमनगांव से ताकुला क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सिंचाई गूल के निर्माण के लिए 95.01 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन स्वीकृतियों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण संपर्क मार्गों एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]