Connect with us

धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा, वन आरक्षी की आयु सीमा 28 वर्ष।

उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा, वन आरक्षी की आयु सीमा 28 वर्ष।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। बैठक के प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं—

1. सफाई कर्मचारी आयोग: उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित किया जाएगा।

2. सामाजिक सुरक्षा संहिता: उत्तराखण्ड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मंजूरी। संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। अलग-अलग कल्याण बोर्ड और सामाजिक सुरक्षा कोष के गठन का प्रावधान।

3. फार्मासिस्ट भर्ती: कर्मचारी राज्य बीमा योजना में फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) की सीधी भर्ती के लिए डी.फार्मा के साथ बी.फार्मा को भी शैक्षिक योग्यता में शामिल किया गया।

4. चीनी मिलों को राहत: पेराई सत्र 2026-27 के लिए बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला चीनी मिलों को बैंक ऋण लेने के लिए 207.75 करोड़ रुपये की सरकारी प्रत्याभूति दी जाएगी।

5. एक्स-रे टेक्नीशियन: चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एक्स-रे टेक्नीशियन सेवा की भर्ती एवं सेवा शर्तों को विनियमित करने के लिए संशोधन नियमावली को मंजूरी।

6. पीजी चिकित्सकों की अनिवार्य सेवा: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले चिकित्सकों के लिए अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉण्ड को मंजूरी। पीजी पूरा करने के बाद दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में दो वर्ष सेवा करनी होगी।

7. ग्रामीण पेयजल नीति: उत्तराखण्ड ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 को मंजूरी। यह नीति 2024 की नीति का स्थान लेगी।

8. एनएचआईडीसीएल पर कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड को राज्य के निर्माण कार्यों के लिए सूचीबद्ध कार्यदायी संस्थाओं के पैनल से हटाने का निर्णय।

9. विधानसभा सत्रावसान: उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान किए जाने की संस्तुति।

10. सेतु आयोग: उत्तराखण्ड सेतु आयोग सूचना प्रौद्योगिकी सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी।

11. लेखा परीक्षा सेवा नियमावली: उत्तराखण्ड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 को अनुमोदन।

12. आबकारी विभाग में नए पद: विभाग में पांच उप आबकारी आयुक्त और छह सहायक आबकारी आयुक्त सहित कुल 11 नए पद सृजित किए जाएंगे। आबकारी के दो परिक्षेत्रों को बढ़ाकर सात किया जाएगा।

13. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

14. सेवानिवृत्त अधिकारी को लाभ: सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश चन्द्र ध्यानी को समान सेवा लाभ प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी।

15. खनन शुल्क में बदलाव: जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया। क्षतिपूर्ति शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया। रॉयल्टी की पूर्व में बढ़ी हुई दरें स्थगित रहेंगी।

16. राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली: राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों से संबंधित पदोन्नति व्यवस्था के लिए मंत्रिमंडल की उप समिति गठित करने का निर्णय।

17. वन आरक्षी भर्ती में आयु सीमा बढ़ी: सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष की गई। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2028 तक लागू रहेगी।

18. भवन निर्माण नियमों में राहत: भवन उपयोग और भूखंड के क्षेत्रफल के आधार पर भवन निर्माण एवं विकास उपविधियों में शिथिलीकरण देने के लिए अलग-अलग सक्षम स्तर निर्धारित किए जाएंगे।

19. भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क: महायोजना में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क के लिए एक अगस्त 2025 के शासनादेश के स्थान पर छह अक्टूबर 2021 के शासनादेश के अनुसार दरें लागू करने को मंजूरी।

20. हरिद्वार में पॉड टैक्सी: ‘हरिद्वार दर्शन’ पीआरटी परियोजना को मंजूरी। तीन कॉरिडोर की कुल लंबाई 21.08 किलोमीटर होगी और 21 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

  • कॉरिडोर-1: सीतापुर से भारत माता मंदिर (15.58 किमी)।
  • कॉरिडोर-2: सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर (3.10 किमी)।
  • कॉरिडोर-3: गणेशपुरम से डीएवी स्कूल (2.40 किमी)।

21. बापूग्राम वन भूमि: ऋषिकेश के बापूग्राम आरक्षित वन की 594.90 एकड़ अधिसूचित वन भूमि को डीनोटिफाई करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी। वन विभाग प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा।

22. महाधिवक्ता कार्यालय नियमावली: उत्तराखण्ड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान (कर्मचारियों की सेवा) नियमावली, 2013 में संशोधन को मंजूरी।

23. आशा कार्यकत्रियों को सौगात: आशा कार्यकत्रियों के मासिक मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]