Connect with us

रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।

उत्तराखण्ड

रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।

संवादसूत्र देहरादून: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, खिलाड़ियों और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस संबंध में जल्द बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब गठित करने की भी घोषणा की। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी खाली भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित करने की घोषणा की। इस भूमि पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ सेना में भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर पुरस्कार राशि क्रमशः 700, 500 और 400 रुपये होगी। संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 1000, 800 और 600 रुपये किए जाएंगे। वहीं राज्य स्तर पर पुरस्कार राशि बढ़ाकर 2000, 1500 और 1000 रुपये की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के ओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और एकजुट भारत की नींव रखी। उनकी भूमिका देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की पहली पहचान भारतीय होना है। यही भावना हमें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता और विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने तथा खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की।

जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]