Connect with us

8-9 अक्टूबर को लगेगा नाबार्ड का ‘सेब महोत्सव 3.0’।

उत्तराखण्ड

8-9 अक्टूबर को लगेगा नाबार्ड का ‘सेब महोत्सव 3.0’।

संवादसूत्र देहरादून: 8 और 9 अक्टूबर को नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर, आईटी पार्क में ‘सेब महोत्सव 3.0’ आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इसका उद्घाटन 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन करेंगे।

महोत्सव का उद्देश्य नाबार्ड समर्थित विकास परियोजनाओं से जुड़े किसानों, जनजातीय समुदायों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी विपणन मंच उपलब्ध कराना है। महोत्सव में उत्तराखंड के पांच जिलों में नाबार्ड समर्थित जनजातीय विकास परियोजनाओं और एफपीओ से जुड़े उत्पादक अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे।

इस वर्ष हर्षिल, चकराता और रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगे। यहां रॉयल डिलीशियस, गोल्डन डिलीशियस, गाला और रेड डिलीशियस जैसी प्रमुख किस्मों के सेब उपलब्ध रहेंगे। वहीं कपकोट और रामगढ़ के एफपीओ द्वारा प्राकृतिक विधि से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाली कीवी भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

महोत्सव में ताजी सब्जियों के साथ देशी घी, जैविक सरसों तेल, जैविक गुड़, जैविक दालें, हिमालयी शहद और अन्य प्राकृतिक उत्पाद भी मिलेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के जीआई उत्पादों, ऐपण कला, ताम्र शिल्प और रिंगाल हस्तशिल्प सहित पारंपरिक एवं हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कृषि सचिव, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों की भी सहभागिता प्रस्तावित है।

नाबार्ड के अनुसार, महोत्सव के जरिए ग्रामीण उत्पादकों और एफपीओ को उपभोक्ताओं से सीधे जोड़कर बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ उत्तराखंड के विशिष्ट कृषि उत्पादों, पारंपरिक उत्पादों और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देना है। नाबार्ड ने देहरादून और आसपास के नागरिकों से परिवार एवं मित्रों के साथ महोत्सव में पहुंचकर स्थानीय किसानों और ग्रामीण उत्पादकों के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खरीदने की अपील की है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]