Connect with us

गोपेश्वर में 200 युवाओं ने सीखी मतदाता जागरूकता की बारीकियां, एसआईआर की दी गई जानकारी।

उत्तराखण्ड

गोपेश्वर में 200 युवाओं ने सीखी मतदाता जागरूकता की बारीकियां, एसआईआर की दी गई जानकारी।

संवादसूत्र देहरादून/गोपेश्वर: मेरा युवा भारत, चमोली के तत्वावधान में राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के करीब 200 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान युवाओं को ‘आपका वोट, आपकी आवाज’ अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने और मतदान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। मेरा युवा भारत, चमोली की स्वयंसेविका पार्वती ने एसआईआर के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह प्रक्रिया संचालित की जाती है। इसके माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने और अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को नियमानुसार सुधारने का कार्य किया जाता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का लोकतांत्रिक दायित्व भी है।

इस अवसर पर युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने स्वयं जागरूक मतदाता बनने और परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान के डीन डॉ. अरविंद गोस्वामी और डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रोफेसर सौरभ कुंवर, प्रोफेसर प्रदीप चंद्र और प्रोफेसर आकांक्षा चौधरी ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने कहा कि युवा राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी से जिम्मेदार और सशक्त लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों गौरव नेगी, बबीता रावत, देवेश्वरी और कार्यालय सहायक राजेंद्र प्रसाद के सहयोग से किया गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]