Connect with us

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर धामी ने जताया दुख, जांच के आदेश।

उत्तराखण्ड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर धामी ने जताया दुख, जांच के आदेश।

संवादसूत्र देहरादून: चमोली जनपद में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जनहानि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राहत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]