Connect with us

देहरादून में इंटेलिजेंस कोर का 84वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

आर्मी

देहरादून में इंटेलिजेंस कोर का 84वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

50 से अधिक पूर्व सैनिकों ने लिया समारोह में हिस्सा,वेटरन्स एसोसिएशन के गठन की पहल।

संवादसूत्र देहरादून: भारतीय सेना की इंटेलिजेंस कोर का 84वां स्थापना दिवस देहरादून में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इंटेलिजेंस कोर के पूर्व सैनिकों की ओर से दून स्थित प्रकाश पैराडाइज में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 से 55 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग कर कोर के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देश के अमर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद इंटेलिजेंस कोर के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को स्मरण करते हुए कोर गीत का सामूहिक गायन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वेटरन सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) मंगल सिंह रौथाण का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों से आपसी भाईचारा, एकता और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के बीच आपसी संपर्क और सहयोग की भावना को निरंतर मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

इस अवसर पर प्रदेश के इंटेलिजेंस कोर के पूर्व सैनिकों के हितों और कल्याण के लिए वेटरन्स एसोसिएशन के गठन की पहल भी की गई। संगठन के सुचारु संचालन के लिए अस्थायी कार्यकारिणी समिति गठित कर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह को सफल बनाने में सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) प्रकाश सिंह बिष्ट और सूबेदार (ऑनरेरी कैप्टन) विजय सिंह रावत का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों और नेतृत्व की उपस्थित पूर्व सैनिकों ने सराहना की। समारोह का समापन आपसी सौहार्द, एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

Ad Ad

More in आर्मी

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]