Connect with us

पूर्व सैनिकों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक की स्थापना की बढ़ी उम्मीद।

आर्मी

पूर्व सैनिकों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक की स्थापना की बढ़ी उम्मीद।

संवादसूत्र देहरादून/चंपावत। चम्पावत जिले में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चम्पावत में ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री से चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक स्थापित करने का अनुरोध किया था। इसके बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से इस मामले की जांच कराई गई। रक्षा मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के केंद्रीय संगठन को उत्तराखंड के चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक स्थापित करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर उचित विचार किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी स्वास्थ्य सुविधा

चम्पावत सहित सीमांत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। ऐसे में पॉलीक्लिनिक स्थापित होने से उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था। रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

Ad Ad

More in आर्मी

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]