Connect with us

स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर का परचम, सीएम ने दी बधाई।

उत्तराखण्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर का परचम, सीएम ने दी बधाई।

संवादसूत्र देहरादून: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। काशीपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान, जबकि रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में पहला पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को बधाई दी है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली और रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली उपलब्धियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड के शहरों की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। राज्य सरकार भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। इसके लिए प्रभावी कूड़ा प्रबंधन, अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण, आधुनिक स्वच्छता सुविधाओं का विकास और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई जरूरी है।

उन्होंने प्रदेश के अन्य नगर निकायों से भी काशीपुर और रुद्रपुर की कार्यप्रणाली से प्रेरणा लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी समन्वय, नवाचार और जनभागीदारी से उत्तराखंड के शहर स्वच्छता एवं सतत शहरी विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर सकते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर नगर आयुक्त रवींद्र बिष्ट, रुद्रपुर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे और सचिव नितेश झा उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]