Connect with us

उत्तराखंड के पेंशनरों के लिए राहत, 30 नवंबर तक दूर होंगी पेंशन संबंधी समस्याएं।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पेंशनरों के लिए राहत, 30 नवंबर तक दूर होंगी पेंशन संबंधी समस्याएं।

संवादसूत्र देहरादून: साइबर कोषागार देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक से 30 नवंबर 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के साथ ही पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।

मुख्य कोषाधिकारी बीएन पाण्डेय ने बताया कि अभियान के दौरान पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। जिन पेंशनरों को प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी हो रही है या पेंशन संबंधी कोई अन्य समस्या है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार कार्यालय पहुंचकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए पेंशनरों को अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन साथ लाना होगा। साइबर कोषागार का कार्यालय 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में स्थित है।

अभियान के तहत शिकायतों के निस्तारण और मार्गदर्शन के लिए उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है। पेंशनर मोबाइल नंबर 7500370037 और 7500900090 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक संचालित इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र सहित पेंशन से संबंधित समस्याओं का समय रहते समाधान कराएं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]