Connect with us

एससी-एसटी छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब 8 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगी फ्री कोचिंग।

उत्तराखण्ड

एससी-एसटी छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब 8 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगी फ्री कोचिंग।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत पात्रता के लिए निर्धारित पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लिया गया यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सचिव समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, पहले इस योजना का लाभ उन्हीं एससी और एसटी विद्यार्थियों को मिलता था, जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय दो लाख रुपये तक थी। अब आय सीमा में चार गुना वृद्धि किए जाने से अधिक छात्र-छात्राएं इस योजना के दायरे में आ सकेंगे।

सरकार के इस फैसले से प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी।

सरकार का मानना है कि आय सीमा बढ़ने से आर्थिक कारणों से कोचिंग सुविधा से वंचित रह जाने वाले अनेक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। शासनादेश में योजना की अन्य सभी शर्तें, प्रावधान और प्रतिबंध पूर्ववत रखे गए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]