Connect with us

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 72.78 लाख मतदाता दर्ज।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 72.78 लाख मतदाता दर्ज।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की शुरुआत हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसमें प्रदेश के कुल 72,78,035 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 37,93,373 पुरुष, 34,84,447 महिला और 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 86,028 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं। इनमें 83,352 पुरुष और 2,676 महिला मतदाता हैं। मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में कुल 12,498 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 4 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान 1,25,216 नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए, जबकि फार्म-7 के माध्यम से प्राप्त 6,130 आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी कर सकेंगे आवेदन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या किसी कारणवश मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं, वे 11 दिसंबर तक फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन के साथ ईसीआईनेट ऐप पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voter.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर देखी जा सकती है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और बीएलओ के माध्यम से भी सूची का अवलोकन किया जा सकता है।

4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इनके निस्तारण और सुनवाई की प्रक्रिया 28 दिसंबर तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में प्रदेश के 71,58,949 मतदाता शामिल थे। अब ड्राफ्ट सूची में यह संख्या बढ़कर 72,78,035 हो गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]