Connect with us

शहरी निकायों को तीसरी किश्त के रूप में मिलेंगे 328.27 करोड़ रुपये।

उत्तराखण्ड

शहरी निकायों को तीसरी किश्त के रूप में मिलेंगे 328.27 करोड़ रुपये।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी स्थानीय निकायों और सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 400.9 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त के रूप में 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये अवमुक्त किए जाएंगे। वहीं, तीन गैर-निर्वाचित निकायों को 3 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की व्यवस्था के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त जारी करने का अनुमोदन दिया है। यह धनराशि अक्टूबर से दिसंबर 2026 की अवधि के लिए अवमुक्त की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल 3 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी गई है।

डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए भी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस कार्य के लिए 72.63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृत कुल धनराशि का 60 प्रतिशत यानी 43.578 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में जारी करने की स्वीकृति देते हुए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार के इन निर्णयों से शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के साथ डीडीहाट क्षेत्र में सड़क संपर्क सुविधा के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]