Connect with us

प्रसार भारती अध्यक्ष प्रसून जोशी ने सीएम से की मुलाकात, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर चर्चा।

उत्तराखण्ड

प्रसार भारती अध्यक्ष प्रसून जोशी ने सीएम से की मुलाकात, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर चर्चा।

संवादसूत्र देहरादून: प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार, कवि और लेखक प्रसून जोशी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और यहां की रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संचार एवं प्रसारण के विभिन्न माध्यमों के जरिए प्रदेश की लोककला और लोकसंस्कृति को व्यापक मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोककला और परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने प्रसून जोशी के साहित्य, गीत लेखन, सिनेमा और रचनात्मक जगत में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कला और साहित्य समाज की संवेदनाओं, विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं। इनके जरिए देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

मुलाकात में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विशिष्टताओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने और प्रदेश की लोक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]