Connect with us

भारत पर्व 2026 में शामिल होने गुजरात पहुंचा उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल।

उत्तराखण्ड

भारत पर्व 2026 में शामिल होने गुजरात पहुंचा उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल।

संवादसूत्र देहरादून: भारत पर्व 2026 के तहत उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल गुरुवार को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) पहुंचा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून की ओर से आयोजित यह एक्सपोजर टूर 12 से 14 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को भारत की एकता, विविधता और देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराना है।

इस दौरान दल के सदस्य राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों और विकास परियोजनाओं से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे। साथ ही अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन अनुभवों और जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे।

पीआईबी देहरादून की संयुक्त निदेशक साक्षी सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज संचार व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। डिजिटल फर्स्ट की अवधारणा के तहत इस टूर का आयोजन किया गया है, ताकि उत्तराखंड के कंटेंट क्रिएटर्स को राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों और देश की विकास यात्रा को करीब से समझने का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से कंटेंट क्रिएटर्स जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय निर्णयों और विकास से जुड़ी उपलब्धियों को युवाओं एवं आम जनता तक उनकी अपनी भाषा में पहुंचा रहे हैं। अपनी नवाचारी और दृश्य-श्रव्य शैली के माध्यम से वे महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों को सरल और आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एकता नगर में आयोजित भारत पर्व जैसे आयोजनों से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के क्रिएटर्स को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और अनुभव बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस एक्सपोजर टूर से उन्हें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना और विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने का मौका मिलेगा। साथ ही जमीनी स्तर पर प्राप्त जानकारी से उनके डिजिटल कंटेंट की प्रामाणिकता बढ़ेगी और भ्रामक सूचनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]