Connect with us

101 पदों पर भर्ती का मौका, 14 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन।

उत्तराखण्ड

101 पदों पर भर्ती का मौका, 14 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन।

संवादसूत्र देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न समूह-ग के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन के लिए 17 से 19 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 20 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में की जाएगी। इनमें आवास विभाग में वैयक्तिक सहायक के 22 पद, आयुक्त कुमाऊं मंडल में 16 पद और वन निगम में 10 पद शामिल हैं।

वैयक्तिक सहायक पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति आवश्यक है।

वहीं, आशुलिपिक पद के लिए भी 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास हिंदी और अंग्रेजी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट तथा टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत योग्यता, पदवार विवरण और अन्य शर्तें आयोग के विज्ञापन में देखी जा सकेंगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]