Connect with us

पहाड़ में स्मैक तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी मुंबई में चला रहा था जूस की दुकान।

उत्तराखण्ड

पहाड़ में स्मैक तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी मुंबई में चला रहा था जूस की दुकान।

संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: पहाड़ में स्मैक सप्लाई करने वाले 25 हजार के इनामी को पिथौरागढ़ पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार किया। मुरादाबाद निवासी आरोपित कई ठिकाने बदलने के बाद चाह माह से मुंबई में जूस का ठेला लगा रहा था। उस पर मुरादाबाद में भी वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

वर्ष 2025 तक उत्त्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम करते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पुलिस को पहाड़ मे स्मैक की आपूर्ति करने वालों का पता लगाने को सख्त निर्देश दिए। इस बीच स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि स्मैक की आपूर्ति रजीउल्ला पुत्र जकीउल्ला निवासी बड़ाहाता, मस्जिद के सामने वाली गली असालत पुरा थाना गलशहीद जनपद मुरादाबाद उत्त्तर प्रदेश द्वारा की जाती है। जिस पर रजीउल्ला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी ने रजीउल्ला की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। एसआइ बसंत पंत व हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में टीम ने कई ठिकानों पर दबिश दी परंतु गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ठिकाने बदल रहा था। न्यायालय से गिरफ्तारी व कुर्की वारंट हासिल करने के साथ ही एसपी ने रजीउल्ला पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया।
सर्विलांस टीम ने रजीउल्ला की मुंबई में लोकेशन का पता लगाया। 24 फरवरी की रात्रि दबिश देकर कुर्ला से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि रजीउल्ला गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई चला गया था। जहां चार माह से जूस की दुकान चला रहा था।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]