उत्तराखण्ड
सिक्योरिटी गार्ड की राइफल से चली गोली से सहकर्मी की मौत।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/06/13_04_2021-death_.._21556148_23635590.jpg)
संवादसूत्र देहरादून : हरिद्वार में बैंक सिक्योरिटी गार्ड की राइफल से गोली चलने से सहकर्मी की मौत हुई। बैकों से कैश लाने-ले जाने का कार्य करने वाली अंबे सिक्योरिटी का कैश डिलीवरी वाहन शाम को कैश छोड़ने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रेमनगर आश्रम पहुंचा था। बैंक में कैश जमा कराने के बाद सिक्योरिटी कर्मचारी वापस जाने लगे थे।
इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र निवासी रावली महदूद ने वाहन से अपनी लाइसेंसी रायफल उठाई। जैसे ही रायफल उठाई तो वह नीचे गिर गई। रायफल नीचे गिरते ही गोली चलने से पास में ही खड़े कर्मचारी आदित्य के पेट में जा लगी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में खून से लथपथ कर्मचारी को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)