Connect with us

म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन।

देश-विदेश

म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन।

सँवादसूत्र देहरादून: बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे।

बप्पी दा इंडस्ट्री में अपनी अलग आवाज और संगीत के लिए पहचाने जाते थे। उन्हें 1975 में आई फिल्म जख्मी से पहचान मिली थी। पॉप म्यूजिक को भारत लाने का श्रेय बप्पी लहरी को ही जाता है। बप्पी दा ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में दावेदारी पेश की थी। नामांकन के दौरान सिंगर बताया था कि उनके पास कुल 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है ।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]