Connect with us

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

उत्तराखण्ड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

संवादसूत्र गुप्तकाशी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने गुप्तकाशी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यवहारिक कर्मशीलता के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण थे। पंडित दीनदयाल एक महान चितंक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनके सिद्धांतों को जन जन पहुँचाये,तभी समाज को प्रगतिशील बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विनोद देवशाली मंडलध्यक्ष, कुंवरी बर्थवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, किरन शुक्ला महिला मोर्चा मंडलध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष, ममता नौटियाल पूर्व प्रमुख रीना अग्रवाल महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,भगत कोटवाल किसान मोर्चा प्रभारी, राय सिंह राणा वरिष्ट भाजपा नेता ,विनोद नौटियाल मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश गोस्वामी राकेश,पूर्व प्रधान शशी रावत आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]