Connect with us

टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, आठ की मौत, 20 घायल,रेस्क्यू जारी।

उत्तराखण्ड

टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, आठ की मौत, 20 घायल,रेस्क्यू जारी।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर बाजार के समीप ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 यात्रियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। घायलों में 19 को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। गूलर बाजार के समीप अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 20 घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 19 को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त बचाव दल भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें समन्वय बनाकर अभियान चला रही हैं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही बस में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या और दुर्घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

घायलों की सूची
1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, 
2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
7-आयरा ( 3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम
8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली
11-पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग
12-संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार
13-वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]