Connect with us

शीतलहर से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी किए दिशा-निर्देश।

आपदा

शीतलहर से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी किए दिशा-निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में शीतलहर की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को शीतलहर से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत संवेदनशील एवं जोखिमग्रस्त लोगों की पहचान करने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं, रैन बसेरे, अलाव और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक के निर्देश पर जारी इन दिशा-निर्देशों में सभी जिलों को अपना कोल्ड वेव एक्शन प्लान अपडेट रखने और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित करने को कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिला, तहसील, विकासखंड और ग्राम स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय रखे जाएंगे। सभी संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी नामित कर उनके संपर्क विवरण जिला और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों के माध्यम से मौसम संबंधी चेतावनियों, सड़कों एवं यातायात की स्थिति, बिजली-पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य संबंधी घटनाओं और बेघर लोगों की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनियों को तहसील, विकासखंड, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों तक समय पर पहुंचाया जाएगा।

संवेदनशील लोगों की होगी पहचान

जिलों को बुजुर्गों, अकेले रहने वाले व्यक्तियों, नवजात एवं छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों, गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों, बेघर व्यक्तियों, खुले में काम करने वाले श्रमिकों और कमजोर परिवारों की पहचान कर निगरानी करने को कहा गया है। जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, भोजन और आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं का डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा।

रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार रैन बसेरे और अस्थायी आश्रय स्थल तैयार किए जाएंगे। इनमें हीटर, गर्म पानी, प्रकाश, पेयजल, शौचालय और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस अड्डों, अस्पतालों और श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अस्पतालों में दवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता

स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाओं का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया है। चिकित्सा दलों, एंबुलेंस और मोबाइल चिकित्सा इकाइयों को तैयार रखा जाएगा। हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट के मामलों की पहचान एवं तत्काल उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पाला प्रभावित सड़कों पर नमक और चूने का छिड़काव

शीतलहर, पाला और बर्फबारी से प्रभावित होने वाले मार्गों को पहले से चिह्नित कर सड़क खोलने वाली मशीनरी एवं उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। पाला प्रभावित सड़कों पर नियमित रूप से चूने और नमक का छिड़काव किया जाएगा। जरूरत के अनुसार मशीनरी एवं संसाधनों की अग्रिम तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

मार्च तक पर्याप्त खाद्यान्न और ईंधन रखने के निर्देश

दूरस्थ, उच्च हिमालयी और बर्फबारी से सड़क संपर्क कटने की आशंका वाले क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण करने को कहा गया है। ऐसे क्षेत्रों में मार्च माह तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम व्यवस्था की जाएगी, ताकि बर्फबारी या मार्ग अवरुद्ध होने पर लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]