Connect with us

मुख्यमंत्री ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में भागीदारी की अपील।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में भागीदारी की अपील।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किए और प्रदेशवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना के आंकड़े प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जनसंख्या के सटीक आंकड़े विशेष महत्व रखते हैं। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए क्षेत्रवार जनसंख्या और स्थानीय आवश्यकताओं की सही जानकारी जरूरी है। इससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में डिजिटल तकनीक का उपयोग महत्वपूर्ण पहल है। ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा से नागरिक अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया सरल होने के साथ ही सूचनाओं के संकलन में भी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से निर्धारित अवधि में स्व-गणना पूरी करने और घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को आवश्यक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की भागीदारी से जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। ये आंकड़े आने वाले वर्षों में प्रदेश की विकास संबंधी जरूरतों को समझने और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की जा सकेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।

इस अवसर पर सचिव जनगणना दीपक कुमार, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड इवा आशीष श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]