Connect with us

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत, छह घायल।

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत, छह घायल।

संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: जिले में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। दुर्घटना उस समय हुई, जब वाहन पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग समेत पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम क्षेत्र में रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें उम्मेद सिंह राणा (52), निवासी रांसी और राजेंद्र सिंह (56), निवासी रांसी को सामान्य चोटें आई हैं। वहीं, लविश राणा (25), वंशिका (8), उर्मिला देवी (33) और पूजा (34) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है।

दुर्घटना में कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), सूरत सिंह (42) और बलवीर सिंह (70) की मौत हो गई। चारों मृतक ऊखीमठ क्षेत्र के निवासी थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]