Connect with us

तलाक की आहट से बौखलाया पति, पत्नी की हत्या की रची साजिश।

उत्तराखण्ड

तलाक की आहट से बौखलाया पति, पत्नी की हत्या की रची साजिश।

संवादसूत्र देहरादून: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को महिला काजल की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोप में मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी द्वारा तलाक की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद धीरज तनाव में आ गया था। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची और सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को धीरज ने काजल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर क्लेमेनटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपित मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद से धीरज पत्नी और बच्चों के साथ नहीं रह रहा था, बल्कि सहारनपुर में पत्नी के मायके में रहता था। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण पुलिस के सामने उसकी तलाश चुनौती बनी हुई थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सूचना तंत्र की मदद से 23 सितंबर को उसे क्लेमेनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हत्या के पीछे पत्नी के तलाक लेने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। आरोपित ने कथित तौर पर इसी बात से परेशान होकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]