Connect with us

मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, एसआईटी ने दी दबिश।

उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, एसआईटी ने दी दबिश।

संवादसूत्र देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। मंत्री की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से फरार चल रहे साहू की तलाश में एसआईटी लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस को आशंका थी कि वह नेपाल भाग गया है। इसके बाद नेपाल की एजेंसियों से भी संपर्क किया गया था।

मंत्री रेखा आर्या ने गत 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साहू ने शादी के समय अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। इसके बाद वह उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

प्राथमिकी में यह आरोप भी लगाया गया कि गिरधारी लाल साहू ने धोखाधड़ी कर उन्हें अपनी कंपनियों से बाहर कर दिया। इसके लिए उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। मामले की जांच के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।

जांच के दौरान एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से पूछताछ की और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला। इसमें उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड समेत विभिन्न स्थानों पर उसके खिलाफ करीब 50 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई। बताया गया है कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

साहू की तलाश में एसआईटी ने उसके संभावित ठिकानों पर कई दिनों तक दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस बीच उसके नेपाल भागने की चर्चाएं भी सामने आईं। अब पुलिस ने उसे झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]