Connect with us

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

उत्तराखण्ड

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून स्थित जलागम निदेशालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों में तेजी लाने और धीमी गति से चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता को मिल सके।

मंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, परियोजना निदेशक कहकशां नसीम सहित जलागम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]