Connect with us

दीपावली के बाद पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी, शहर में दिनभर लगा रहा जाम।

उत्तराखण्ड

दीपावली के बाद पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी, शहर में दिनभर लगा रहा जाम।

संवादसूत्र देहरादून/मसूरी: दीपावली के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार रहे, लेकिन पर्यटकों की बढ़ती भीड़ ने यातायात व्यवस्था की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। शहर में सुबह से शाम तक कई प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतारों के चलते सड़क पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

पर्यटकों की भारी आमद के कारण दिनभर शहर में यातायात का दबाव बना रहा। जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मशक्कत करते रहे। इसके बावजूद वाहनों की अत्यधिक संख्या के चलते कई स्थानों पर लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। यातायात बाधित होने से स्थानीय निवासियों के साथ ही मसूरी घूमने पहुंचे पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इधर, स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी रमेश सिंह और उपेंद्र सिंह का कहना है कि मसूरी में पर्यटन सीजन और त्योहारों के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना पहले से रहती है। इसके बावजूद यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने शहर में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी यातायात प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि पुलिस पूरी क्षमता के साथ यातायात सुचारु करने और जाम खुलवाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि लालटिब्बा जाने वाले पर्यटकों के वाहनों के कारण लंढौर और मलिंगार चौक पर जाम की समस्या अधिक रहती है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]