Connect with us

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 94% अनमैप्ड व विसंगति वाले मामलों की सुनवाई पूरी।

उत्तराखण्ड

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 94% अनमैप्ड व विसंगति वाले मामलों की सुनवाई पूरी।

संवादसूत्र देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अनमैप्ड और विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में ऐसे 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से करीब 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। यह कुल मामलों का लगभग 94 प्रतिशत है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIR अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्म 6, 7 और 8 से संबंधित दावों एवं आपत्तियों का आगामी एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार सुनवाई कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही शेष मामलों की सुनवाई को लेकर जिलेवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

1.10 लाख मतदाताओं को दोबारा मिलेगा सुनवाई का अवसर

समीक्षा के दौरान बताया गया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71 लाख 33 हजार मतदाताओं के सापेक्ष अनमैप्ड और विसंगति से जुड़े 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें करीब 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

करीब 1 लाख 10 हजार मतदाता ऐसे हैं जो किसी कारणवश निर्धारित सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे सभी मतदाताओं को दोबारा सुनवाई का अवसर दिया गया है। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता केवल प्रक्रिया संबंधी कारणों से मतदाता सूची से बाहर न रहे।

समयबद्ध तरीके से दावों-आपत्तियों का निस्तारण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित समयसीमा में और निर्वाचन नियमों के अनुसार की जाए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण की विस्तृत जानकारी लेते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का समुचित समावेश हो सके।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]