Connect with us

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखण्ड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का स्थलीय निरीक्षण।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सारथी विहार में सुपर चेकिंग के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही मतदाताओं से बातचीत कर पुनरीक्षण अभियान को लेकर फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पाया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे फील्ड स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अंतिम प्रकाशन के बाद सभी मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, रायपुर की ईआरओ डॉ. अपूर्वा सिंह सहित बीएलओ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]