Connect with us

सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली, छह माह में 73 मेगावाट आवंटन।

उत्तराखण्ड

सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली, छह माह में 73 मेगावाट आवंटन।

संवादसूत्र देहरादून: सर्दियों के दौरान उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली आवंटित करने को मंजूरी दी है। यह अतिरिक्त बिजली आवंटन अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार अक्टूबर में उत्तराखंड को 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित की गई है। इस तरह छह माह की अवधि में राज्य को कुल 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी। यह व्यवस्था एक अक्टूबर 2026 से लागू होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सर्दियों की बिजली जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली मिलने से सर्दियों में प्रदेश की बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]