Connect with us

रोजगार मेले में 253 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र।

उत्तराखण्ड

रोजगार मेले में 253 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र।

संवादसूत्र देहरादून: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार कैंप, देहरादून में शनिवार को आयोजित रोजगार मेला–2026 में 253 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) श्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर के 45 केंद्रों पर रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण के उपरांत तैनाती दी जाएगी।
रोजगार मेले के माध्यम से ITBP, BSF, CRPF, CISF, SSB, असम राइफल्स, AIIMS ऋषिकेश, ISRO सहित विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं संगठनों में युवाओं का चयन हुआ है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से चयनित युवाओं को बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय राज्य मंत्री ने नवनियुक्त युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार के प्रयासों से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]