Connect with us

76 हजार से अधिक ASDD मतदाता चिन्हित, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

उत्तराखण्ड

76 हजार से अधिक ASDD मतदाता चिन्हित, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को सहयोग देने और ASDD श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की पहचान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बैठक में बताया गया कि राज्य में गणना फार्म वितरण का कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जबकि अब तक 20 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन भी किया जा चुका है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को निर्धारित समयसीमा के भीतर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि 8 जून से शुरू हुए अभियान के दौरान फील्ड सत्यापन में 76,754 मतदाता ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) से अपील की कि वे 7 जुलाई से पहले BLO के साथ मिलकर इन मतदाताओं का सत्यापन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 14 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 11 सितंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा और 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अब तक 22,900 से अधिक BLA नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में सहयोग की अपील की।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]