Connect with us

29वीं इंटर स्कूल ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप कल, परेड ग्राउंड में जुटेंगे खिलाड़ी।

उत्तराखण्ड

29वीं इंटर स्कूल ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप कल, परेड ग्राउंड में जुटेंगे खिलाड़ी।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से 29वीं इंटर स्कूल ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 1 नवंबर को परेड ग्राउंड स्थित स्केटिंग रिंक में किया जाएगा। उत्तराखंड रोलर स्पोर्ट्स अकादमी (यूआरएसए) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं स्केटिंग अकादमियों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

चैंपियनशिप के तहत विभिन्न आयु वर्गों में स्पीड स्केटिंग रेस और मैराथन ऑन स्केट्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्पीड स्केटिंग की प्रतियोगिताएं सुबह आठ बजे अंडर-5 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ शुरू होंगी। इसके बाद अन्य आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

मैराथन ऑन स्केट्स को दो श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। पहली मैराथन दोपहर 12 बजे से 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगी। इसके बाद 13 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी मैराथन में हिस्सा लेंगे।

आयोजकों के अनुसार सभी प्रतिभागियों को सुबह 7:30 बजे प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। खिलाड़ियों को स्कूल स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म अथवा उपयुक्त खेल परिधान में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड रोलर स्पोर्ट्स अकादमी ने अधिक से अधिक विद्यालयों और खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित होगी। साथ ही प्रदेश में रोलर स्केटिंग की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]