Connect with us

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार: मल्टीस्टोरी पार्किंग, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार: मल्टीस्टोरी पार्किंग, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में शहरी विकास, पेयजल और लोक निर्माण विभाग की कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
बैठक में नीलकंठ महादेव मंदिर (पौड़ी गढ़वाल) और रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण को हरी झंडी दी गई। नीलकंठ महादेव पार्किंग (लागत 5183.65 लाख) और रामनगर पार्किंग (लागत 3857.64 लाख) के लिए पार्किंग गाइडलाइंस के सख्त अनुपालन, उचित टर्निंग रेडियस और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नीलकंठ में जियोटेक्निकल सर्वे और भवन के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
पेयजल विभाग की चार परियोजनाओं को भी समिति ने स्वीकृति दी। इनमें पीपलकोटी (2438.32 लाख), तिलवाड़ा (3986.24 लाख) और ऊखीमठ (2578.52 लाख) नगर पंचायतों की पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा लालकुआं में 37.95 लाख की लागत से सीवरलाइन परियोजना को भी मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने ग्रेविटी आधारित योजनाओं में मीटर लगाने और सीवर परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के तहत काठगोदाम बाईपास मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग) के अंतर्गत 3.5 किमी सड़क और 75 मीटर स्पान के पुल (लागत 1177.93 लाख) के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दिलीप जावलकर और रणवीर सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]