Connect with us

गैरसैंण में कल से बजट सत्र, धामी सरकार पहुंची भराड़ीसैंण।

उत्तराखण्ड

गैरसैंण में कल से बजट सत्र, धामी सरकार पहुंची भराड़ीसैंण।

संवादसूत्र देहरादून: गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए प्रदेश सरकार रविवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सभी मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी दोपहर बाद भराड़ीसैंण पहुंचे।
विधानसभा भवन में बजट सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन का एजेंडा तय किया जाएगा।
इस बार सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों के करीब 600 प्रश्न सदन में उठेंगे, जिससे सदन के गरमाने के आसार हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी।
विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]