Connect with us

सीएम धामी ने जनगणना 2027 के लिए की स्व-गणना।

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने जनगणना 2027 के लिए की स्व-गणना।

संवादसूत्र देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के तहत अपनी स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) पूरी करते हुए अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान जनगणना से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ रहा है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ के तहत आवासीय और पारिवारिक विवरण एकत्र किए जा रहे हैं, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
सीएम धामी ने अधिकारियों को जनगणना कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े भविष्य की नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करने की अपील की। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आंकड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]